- न्यू साउथ वेल्स के 12 क्षेत्रीय स्थानीय सरकारी इलाकों से हटा लॉकडाउन
- विक्टोरिया ने दी प्रतिबंधों में थोडी राहत
- ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी ने किया कोविड-19 समर्थन अनुदान का विस्तार
- क्वींसलैंड में सामने आया एक नया सामुदायिक मामला, संक्रमित व्यक्ति घर में संगरोध में था
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स में स्थानीय रूप से अधिग्रहित 1,351 नए मामले और 12 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। मरने वाले 10 व्यक्तियों को दवा का टीका नहीं लगा था।
राज्य के लिसमोर और एल्बरी में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बाद इन इलाकों में आज शाम 6 बजे से अगले सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा।
आज दोपहर 1 बजे से बेगा वैली, ब्लैनी, बोगन, कैबोन, डुंगोग, फोर्ब्स, मुसवेलब्रुक, नाराब्री, पार्क्स, सिंगलटन स्नोई मोनारो और अपर हंटर शायर से लॉकडाउन हटा दिया गया है।
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 514 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 4,370 हो गई है।
राज्य में आज 70 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली ख़ुराक लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा जिसके बाद कल यानी 17 सितंबर की मध्यरात्रि से ग्रेटर मेलबॉर्न और क्षेत्रीय विक्टोरिया में प्रतिबंधों में थोड़ी राहत दी जाएगी।
टीके की दोनो डोज लगवा चुके लोगों को पांच के समूहों में बाहर एकत्रित होने की अनुमति दी जाएगी। जबकि, वह लोग जिन्हे अभी टीका नहीं लगा है या फिर एक ही ख़ुराक मिली है, दो के समूहों में ही एकत्रित हो सकते हैं।
इसके साथ शॉपिंग और व्यायाम करने की परिधि को भी बढ़ाकर पांच से 10 किलोमीटर किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी में 15 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहीत मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामलो में कम से कम आठ लोग समुदाय में संक्रमित थें।
ऑस्ट्रेलिया की फेडरल सरकार और एसीटी सरकार ने कोविड-19 व्यापार समर्थन अनुदान का विस्तार किया है और एक अतिरिक्त कोविड-19 पर्यटन, कला, कार्यक्रम और आतिथ्य अनुदान के लिए सहमति व्यक्त की है।
व्यवसाय अधिक जानकारी और अनुदान के लिए यंहा आवेदन कर सकते हैं:
पिछले 24 घंटे में बाकी ऑस्ट्रेलिया का हाल
नॉर्थन टेरेटरी, राज्य की 80 फीसदी योग्य आबादी को नवंबर के पहले भाग तक टीके की दोनो ख़ुराक लागाने का प्रयास करेगी।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिए पर जाएं।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिए , , , , , , . पर जाएं
- आपकी भाषा में कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिए पर जाएं।
अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी: