- उत्तरी न्यू साउथ वेल्स के ग्राफ़टन निवासियों से किया गया कोरोना जांच कराने का आग्रह
- विक्टोरिया में अब 6,666 सक्रिय कोरोना मामले
- ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटोरी में लॉकडाउन का सातवां सप्ताह शुरू
- क्वींसलैंड में गृह संगरोध में एक नया कोरोना मामला दर्ज
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स में आज 1,063 स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किये गये हैं। राज्य में आज छः मृत्यु भी दर्ज की गयीं हैं।
राज्य में ग्लेन इनिस और ऑरेंज स्थानीय सरकारी क्षेत्र में आज से लॉकडाउन ख़त्म होगा, वहीं नैरोमाइन में शनिवार, 25 सितंबर को तालाबंदी खुलेगी।
उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में ग्राफ़टन इलाके के सीवेज में कोरोना वायरस के अंश पाए गये हैं। इस इलाके में अब तक कोई भी कोरोना मामले दर्ज नहीं किए गये हैं।
विक्टोरिया
विक्टोरिया में आज 766 स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किये गये हैं। यह महामारी की शुरुआत से राज्य में दर्ज होने वाले सर्वाधिक दैनिक मामलों की संख्या है। विक्टोरिया में आज चार कोरोना सम्बन्धी मृत्यु भी दर्ज की गयी हैं।
राज्य में एक लाख से अधिक शिक्षकों और बच्चों के देखभालकर्मियों को 18 अक्टूबर से पहले कोरोना टीके की पहली ख़ुराक, और 29 नवंबर से पहले पूर्ण टीकाकरण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस नियम में केवल चिकित्सक कारणों से छूट दी जाएगी।
सिडनी में स्थित वे विक्टोरियाई निवासी जिन्हें पूर्ण टीका प्राप्त हो चुका है, 30 सितंबर से राज्य वापिस लौट सकेंगे। इन लौटते यात्रियों के पास 72 घंटे के अंदर करायी गयी कोरोना जांच की नकारात्मक रिपोर्ट होनी अनिवार्य है। इन यात्रियों को 14 दिन का संगरोध करना होगा, जो वे घर पर ही कर सकते हैं।
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में आज 16 नए कोरोना मामले दर्ज किये गए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 674 हो गयी है।
राज्य में 12 से 59 वर्ष तक के निवासी आज से किसी भी स्थानीय दवाखाने से मॉडर्ना टीका प्राप्त कर सकते हैं।
पिछले 24 घंटे में बाकी ऑस्ट्रेलिया का हाल
- फ़ेडरल मंत्री डैन टेहन का कहना है कि सरकार अपनी व्यवस्थाओं को, जिनमें वैक्सीन पासपोर्ट शामिल हैं, तैयार कर रही है, ताकि हर हाल क्रिसमस तक अन्तराष्ट्रीय यात्रा को बिना होटल संगरोध के सुचारू किया जा सके।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये , , , , , , . पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी