कोविड-19 अपडेट: न्यू साउथ वेल्स में एक अनलिंक मामले के कारण, क्षेत्रीय शहर कॉरा में लॉकडाउन

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 20 सितंबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Cowra township, Lachlan River Valley (from hill)

The regional town of Cowra in NSW. Source: Getty Images/ The Image Bank RF

  • कॉरा में शाम 5 बजे से लॉकडाउन 
  • विक्टोरिया में, हजारों वैक्सीन अपॉइंटमेंट उपलब्ध हैं
  • एसीटी में 12-15 साल के बच्चों के लिए फाइजर की बुकिंग शुरू
  • नार्दन टैरीटरी में एक यात्री का कोविड के लिये सकारात्मक परीक्षण

न्यू साउथ वेल्स

NSW ने 935 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और चार मौतें दर्ज की हैं। वर्तमान में, 52.7 प्रतिशत पात्र निवासियों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

कॉरा में, एक नौ वर्षीय लड़के ने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है, और कई जोखिम वाली साइटें सूचीबद्ध हैं। इस क्षेत्रीय शहर में शाम 5 बजे से लॉकडाउन प्रभावी हो जाएगा। कोई भी व्यक्ति जो 13 सितंबर से कॉरा में था, उनसे "घर पर रहने की आवश्यकताओं का पालन करने" का आग्रह किया गया है। शहर में संक्रमण का स्रोत अज्ञात है।

सुदूर पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स डेरेटन में सीवेज ट्रीटमेंट पलान्ट में वायरस के तत्व पाए गए हैं।

अपनी वैक्सीन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए पर क्लिक करें।

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 567 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और एक मौत दर्ज की है।

प्रीमियर डैनियल एंड्रयूज का कहना है कि 4,800 एस्ट्राजेनेका और 2,000 से अधिक फाइजर वैक्सीन अपॉइंटमेंट उपलब्ध हैं। अक्टूबर में फाइजर वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में आयी राष्ट्रीय कैबिनेट की चेतावनी के कारण,  प्रीमियर एंड्रयूज ने लोगों से और अधिक फाइजर वैक्सीन आने की प्रतीक्षा न करने की भी सलाह दी।

अपने आस-पास एक टीकाकरण केंद्र Find a  खोजें।

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टैरेटरी

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टैरेटरी ने सात नए स्थानीय रूप से प्राप्त मामले दर्ज किए हैं। एसीटी के मुख्यमंत्री एंड्रयू बार् का कहना है कि 55 प्रतिशत पात्र आबादी को अब COVID-19 वैक्सीन की दो खुराकें मिल गई है।

आज से 12 से 15 साल के बच्चे , सरकार द्वारा संचालित टीकाकरण क्लिनिक में फाइजर के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

अपना COVID-19 टीकाकरण बुक करने के लिए यहां क्लिक करें -  

ऑस्ट्रेलिया भर में पिछले 24 घंटे

ब्रिस्बेन हवाई अड्डे से ट्राँजिट के बाद नार्दन टैरीटरी में एक व्यक्ति ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

ACT  और 
NT और  
QLD और 
SA और 
TAS और 
WA और 

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -    

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट   पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:


 
 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

 
 
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें   और  पर फॉलो करें।


Share
Published 20 September 2021 3:18pm
Updated 20 September 2021 7:35pm


Share this with family and friends