केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि अंतरराज्यीय यात्रियों को अब सरकारी जांच केन्द्रों पर कोविड-19 के परिक्षण लिए भुगतान नहीं करना होगा। पहले क्वींसलैंड लौटने वाले यात्रियों को लेकर यह साफ नहीं था कि उनकी जांच का खर्चा राज्य या केन्द्र सरकार में से कौन वहन करेगा। बताया जा रहा है कि इस जांच की कीमत 150 डॉलर प्रति व्यक्ति तक हो सकती है।
क्वींसलैंड, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश के 72 घंटे पहले पीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य है।
अगले साल 17 जनवरी से टीके की दोनों ख़ुराक लगवा चुके न्यूजीलैंड निवासियों और दूसरे योग्य यात्रियों को न्यूजीलैंड की यात्रा के लिए होटल में अनिवार्य एकांतवास में नहीं रहना होगा। हालांकि इन सभी यात्रियों को घर पर सात दिनों के लिए एकांतवास करना होगा।
कोविड-19 आंकड़ें:
विक्टोरिया ने 1,196 स्थनीय रूप से अधिग्रहित मामले और तीन मृत्यु दर्ज कीं।
न्यू साउथ वेल्स ने आज 248 स्थानीय कोरोना मामले और दो मृत्यु दर्ज कीं।
नॉर्थन टेरिटरी ने आज 11 मामले दर्ज किए।
क्वींसलैंड ने समुदाय में कोई नया मामला नही।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये , , , , , , . पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी