कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी: मेलबॉर्न में लॉकडाउन समाप्त, क्वांटस ने की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को निर्धारित समय से पहले शुरू करने की घोषणा

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 22 अक्टूबर 2021 की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Melbourne emerges from lockdown.

Melbourne has emerged from the world's longest lockdown, and as vaccination rates continue to rise. Source: AAP

  • विक्टोरिया में हटा लॉकडाउन, राज्य में 2189 स्थानीय मामलें और 16 कोविड-19 मौतें दर्ज
  • क्वांटस ने की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को निर्धारित समय से पहले शुरू करने की घोषणा
  • प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का ट्रेवल बबल अंतिम चरण में 

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 2,189 स्थानीय कोरोना वायरस मामलें और 16 लोगों की मृत्यु दर्ज की हैं। 

मेलबॉर्न में अब दुनिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला लॉकडाउन समाप्त हो गया है।    

राज्य में 80 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण दर को 30 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जो अपनी अनुमानित तारीख 5 नवंबर से एक सप्ताह पहले है।

प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि विक्टोरिया 1 नवंबर से विदेशों से आने वाले आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए अपनी संगरोध आवश्यकताओं को समाप्त कर देगा। हालांकि, लौटने वाले यात्रियों के लिए टीके की दोनों ख़ुराक लगवाना जरूरी है।      

वैक्सीन बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें: 

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने 345 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और पांच मौतें दर्ज की हैं। राज्य में लॉकडाउन के हटने के बाद से कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की जा रही है। राज्य इन संभावित नए मामलों से निपटने की तैयारी कर रहा है।       

आज सुबह सिडनी हवाई अड्डे पर एक प्रेस वार्ता के दौरान, प्रीमियर डोमिनिक पेरोटे ने बताया कि राज्य अब कोरोना महामारी से उबर रहा है। उन्होंने क्वांटस द्वारा अपने कर्मचारियों को अगले हफ्ते से काम पर वापिस बुलाने और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को शुरू करने के फैसले का हवाला देते हुए इसे 'रनअवे टू रिकवरी' का संज्ञान दिया।  

प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बताया कि सिंगापुर के साथ ट्रेवल बबल स्थापित करने की योजना अपने अंतिम चरण में है, जिसे एक या दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।  

अपने नज़दीकी टीकाकरण केंद्र को यहां खोजें: 

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी ने 13 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं। प्रदेश में 12 साल और उससे अधिक आयु के 84 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकारण हो चुका हैं।    

वैक्सीन बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें:   

पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल:

क्वींसलैंस में समुदाय में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि लोगन में कम टीकाकारण दर चिंता का विषय बनी हुई है। कल 'सुपर सैटरडे' टीकाकारण अभियान में 100 से अधिक विद्यालय भाग लेंगे। 
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

ACT  और 
NT और 
QLD और 
SA और 
TAS और 

WA और 

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:   

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट   पर अपडेट की जाती है।



 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

 
 
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

 

 

Share
Published 22 October 2021 4:10pm
Updated 22 October 2021 5:20pm


Share this with family and friends