कोविड-19 अपडेट: न्यू साउथ वेल्स में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज, मॉडर्ना वैक्सीन को मिली अस्थायी मंज़ूरी

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 10 अगस्त 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Watu wakufanya usafi waingia ndani ya shule ya umma ya Bondi Beach, Bondi, Sydney, Jumanne, 10 Agosti, 2021

Watu wakufanya usafi waingia ndani ya shule ya umma ya Bondi Beach, Bondi, Sydney, Jumanne, 10 Agosti, 2021 Source: AAP Image/Dan Himbrechts


 

  • प्रीमियर का कहना उल्लंघनों के चलते बढ़ रहे हैं कोरोना मामले
  • विक्टोरिया में भारी संख्या में कोरोना टीकों का वितरण 
  • क्वींसलैंड के नए मामले संक्रमित होते हुए थे एकांतवास में 
  • दवा नियामक TGA ने मॉडर्ना कोविड-19 टीके को दी अस्थायी मंज़ूरी

 

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स में कोरोनोवायरस के 356 स्थानीय मामलों के साथ तीन मृत्यु दर्ज की गयीं है। इन तीनों बुज़ुर्ग व्यक्तियों को टीका नहीं लगा था| आज सामने आये मामलों में से कम से कम एक तिहाई मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में मौजूद थे।

बायरन शायर, रिचमंड वैली, लिज़मोर और बलिना शायर स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में अब मंगलवार, 17 अगस्त, 12.01 बजे तक तालाबंदी लागू कर दी गयी है।

प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजक्लियन का कहना है कि सामाजिक स्वस्थ्य नियमों के उल्लंघन होने के कारण कोरोना संक्रमण की रोकथाम करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे कोरोना टीका लगवाएं।

टीकाकरण क्लीनिकों की सूची यहाँ देखें: 

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 20 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोविड-19 मामले दर्ज किये हैं। सभी मामले मौजूदा प्रकोप से जुड़े हैं। इनमें से पांच मामले ही संक्रमित होते हुए एकांतवास में थे। 

स्वास्थ्य मंत्री मार्टिन फोले का कहना का कि राज्य में आने वाले महीने में टीका लगवाने के लिए 333,000 अपॉइंटमेंट बुक किये गये हैं।

मेलबर्न के नागरिकों को क्षेत्रीय इलाकों में जाने पर 5000 डॉलर तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। राज्य में मुख्य और छोटी सड़कों पर निगरानी के लिये 200 पुलिस अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

टीकाकरण क्लीनिकों की सूची यहाँ प्राप्त करें: 

पिछले चौबीस घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल

  • क्वीन्सलैंड में तीन नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किये गये हैं। दक्षिण पूर्व प्रतिबंधों की जानकारी यहाँ प्राप्त करें:  
  • सरकार ने मॉडर्ना कोविड-19 टीकों की 25 मिलियन खुराकें रक्षित की हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इनमें से 10 मिलियन खुराकें साल के आखिर तक देश में आ जाएँगी।



संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

ACT  और 

NT और 

QLD और 

SA और 

TAS और 

WA और 

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:   

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट   पर अपडेट की जाती है।


 



अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

 
 
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

 
 

Share
Published 10 August 2021 8:16pm
By SBS/ALC Content
Source: SBS


Share this with family and friends