कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी: न्यू साउथ वेल्स ने की 'फ्रेंड्स बबल' की घोषण, विक्टोरिया में दैनिक मामलों की संख्या 600 के पार

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 21 सितंबर 2021 की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Extremists' blasted as hundreds march in Melbourne during another vaccine protest

Extremists' blasted as hundreds march in Melbourne during another vaccine protest Source: AAP/James Ross

  • न्यू साउथ वेल्स के बायरन, केम्पसी और ट्वीड इलाकों में फिर से लगा लॉकडाउन
  • विक्टोरिया में सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 6,000
  • ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी ने की मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि की घोषण

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स में स्थानीय रूप से अधिग्रहित 1,022 नए मामले और 10 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। राज्य की 53 फीसदी योग्य आबादी का अब पूर्ण रूप से टीकाकारण हो चूका है।

सिडनी के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के नॉर्थ कोस्ट के विभिन्न समुदायों में मौजूदगी के बाद, सरकार ने आज, यानी 21 सितंबर, शाम 5 बजे से बायरन, केम्पसी और ट्वीड के स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में अगले सात दिनों के लिए लॉकडाउन लागाने का निर्णय लिया है।

आज से, 18 साल से कम आयु के तीन दोस्त एक दूसरे के घर मिलने जा सकते हैं। इसके लिए सभी मित्रों का आवास एक दूसरे के घर से पांच किलोमीटर के दायरे के साथ-साथ, एक ही स्थानीय इलाके में होना चाहिए। यह 'फ्रेंड्स बबल' बनाने की अनुमति उन्हीं घरों में दी जाएगी, जंहा सभी वयस्कों का पूर्ण टीकाकारण हो चुका है।

ऑस्ट्रेलियन रेड क्रॉस, न्यू साउथ वेल्स लॉकडाउन से प्रभावित अस्थायी वीज़ा पर या बिना वीज़ा वाले लोगों के लिए प्रदान करती है।

वैक्सीन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें: 

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 603 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और एक मौत दर्ज की है।

राज्य में निर्माण कार्य से कोरोना वायरस के कई प्रकोपों के जुड़े होने के कारण, सरकार ने मेट्रोपॉलिटन मेलबॉर्न, जिलोंग, सर्फ कोस्ट, बैलरेट और मिचल शायर के निर्माण उद्योग पर दो सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि, राज्य में निर्माण उद्योग से जुड़े 403 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जिसमें 183 लोगों का संबंध कंस्ट्रक्शन साइट्स से है।

राज्यभर में जल्द ही 300,000 मॉडर्ना दवा की खेप उपलब्ध होगी।

अपने नज़दीकी टीकाकरण केंद्र को यहां खोजें:  

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी में 16 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहीत मामले दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री एंड्रयू बार ने राज्यभर में मानसिक स्वास्थ्य, शराब और अन्य दवाओं के सेवन से जुडी सेवाओं के लिए $14 मिलियन अतिरिक्त धनराशि की घोषणा की है।

वैक्सीन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें: 
Domestic violence during COVID-19 pandemic
Domestic infographic Source: SBS
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -    

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट   पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:


 
 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

 
 
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें
और हमें   और  पर फॉलो करें।


 


Share
Published 21 September 2021 3:24pm
By SBS/ALC Content
Source: SBS


Share this with family and friends