- विक्टोरिया में 30 साल और उससे कम उम्र के लोगों में पाए गए कोरोना वायरस के 45 प्रतिशत नए मामले
- क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स के लिसमोर में आज से सात-दिन का लॉकडाउन शुरू
- कैनबेरा में 12 साल और उससे अधिक आयु के 93 प्रतिशत लोगों का हुआ आंशिक रूप से टीकाकरण
- क्वींसलैंड में सामने आया एक नया स्थानीय मामला
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 1,377 स्थानीय कोरोना वायरस मामले और चार मौतें दर्ज की हैं।
राज्य के मिलदुरा इलाके में मल में कोरोना वायरस के अंश पाए गए हैं। क्षेत्रीय विक्टोरिया के मोरवेल और शेपार्टन सहित बाकी इलाकों में भी नई टियर 1 सूचीबद्ध किया गया है।
मेलबॉर्न अब अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अधिक समय तक लॉकडाउन में रहने वाला शहर बन गया है। घर पर रहने के आदेश के तहत, स्थानीय निवासी अभी तक छह लॉकडाउन में 246 दिन बिता चुके हैं।
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स ने 623 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और छह मौत दर्ज की हैं।
लिसमोर के स्थानीय सरकारी क्षेत्र में 11 अक्टूबर तक घर पर रहने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश इलाके में 28 सितंबर से मौजूद सभी लोगों पर समान रूप से लागू होंगे।
राज्य में जारी लॉकडाउन का आखिरी सप्ताह आज से शुरू हो गया है। शनिवार, यानी 2 अक्टूबर, मध्यरात्रि तक राज्य में 16 साल और उससे अधिक उम्र के 67.1 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकारण हो चुका है।
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी ने 28 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और दो मौत दर्ज की हैं।
प्रदेश में 16 कोविड मरीज अस्पतालों में भर्ती है, जिनमें पांच गहन देखभाल और एक वेंटीलेटर पर है।
93 प्रतिशत योग्य आबादी को टीके की पहली ख़ुराक मिल चुकी है।
पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल :
क्वींसलैंड में एक स्थानीय व्यक्ति के समुदाय में 10 दिनों तक संक्रमित रहने से राज्य में एक्सपोज़र साइट्स की संख्या बढ़ गई है।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिए पर जाएं।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिए , , , , , , . पर जाएं
- आपकी भाषा में कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिए पर जाएं।
अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी: