कोविड-19 अपडेट: विक्टोरिया की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर बढ़ा दबाब, तस्मानिया के कुछ हिस्सों पर क्वींसलैंड द्वारा प्रतिबंध

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Rapid Antigen test administer by a TLC Healthcare in Brighton, Melb

دانش‌آموزان یک مکتب در حال دریافت آزمایش آنتی‌ژن در ملبورن Source: AAP/James Ross

  • विक्टोरिया में 1,993 स्थानीय मामलें दर्ज़
  • न्यू साउथ वेल्स ने दो महीने से अधिक समय में सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किये
  • एसीटी ने न्यू साउथ वेल्स के उन पोस्टकोड का विस्तार किया जो अब यात्रा प्रतिबंधों के अंतर्गत नहीं हैं
  • दक्षिणी तस्मानिया में पूर्ण तालाबंदी का पहला दिन

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने कोविड ​​​​-19  के 1,993 स्थानीय मामले और सात मौतें दर्ज़ कीं।

विक्टोरिया के कोविड ​​​​-19 कमांडर, जेरोइन वीमर कहते हैं कि मरने वालों में एक 15 वर्षीया थी, और  वह कोविड ​​​​-19 के साथ अन्य स्वास्थ्य स्थितियों से भी पीड़ित थीं।

राज्य 21,600 से अधिक सक्रिय मामलों का प्रबंधन कर रहा है। विक्टोरिया में वर्तमान प्रकोप के कारण हुये मृतकों की सँख्या अब 138 तक पहुंच गयी है। 

आईसीयू में 163 मरीज़ हैं जिनमें से 160 वेंटिलेटर पर हैं।

16 वर्ष से अधिक आयु के 88.5 प्रतिशत से अधिक लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है, और 64.3 प्रतिशत ने दोनों खुराकें ली है।

अपने पास के एक टीकाकरण केंद्र को यहाँ खोजें -  

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने 319 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और दो मौतें दर्ज की हैं। समीक्षाधीन अवधि में 66,311 परीक्षण किए गए।

राज्य अब तेजी से 80 प्रतिशत दोहरे टीकाकरण लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है, जिससे प्रतिबंधों में और ढील दी जाएगी। न्यू साउथ वेल्स स्वास्थ्य ने बताया कि 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के 78.8 प्रतिशत लोगों को अब टीके की दो खुराक मिल चुकी हैं।

आज ही अपनी वैक्सीन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें -  

पिछले 24 घंटे में बाकी ऑस्ट्रेलिया का हाल

  • एसीटी में 20 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामलों की सूचना है, जो 18 दिनों में सबसे कम संख्या है।
  • तस्मानिया ने कोई नया COVID-19 मामला दर्ज नहीं किया। प्रीमियर पीटर गुटविन ने लॉकडाउन में नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
  • क्वींसलैंड ने 17 अक्टूबर रविवार सुबह 1 बजे से तस्मानिया के कुछ हिस्सों से यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिबंध लगाये है।

संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

ACT  और 
NT और 
QLD और 
SA और 
TAS और 
WA और 

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -    

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट   पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:


 
 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

 
 
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें   और  पर फॉलो करें।

 


Share
Published 16 October 2021 5:46pm
By SBS/ALC Content
Source: SBS


Share this with family and friends