- सिडनी के हॉटस्पॉट इलाकों में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू आज से लागू
- विक्टोरिया में कोरोना के 22 रहस्य मामले दर्ज
- ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी ने 16-29 साल के लोगों के लिए शुरू किया फाईज़र टीके का पंजीकरण
- साउथ ऑस्ट्रेलिया ने शुरू किया घर में संगरोध करने की व्यवस्था का ट्रायल
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स राज्य में आज 818 स्थानीय मामलों के साथ तीन मृत्यु दर्ज की गयीं है। इन तीनों ही व्यक्तियों को पहले से स्वास्थ्य समस्याएं थीं।
कम से कम 42 मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में मौजूद थे।
आज से ग्रेटर सिडनी में अतिरिक्त प्रतिबन्ध लागू हो गये हैं। हालांकि कैंटरबरी-बैंक्सटाउन, कंबरलैंड और फेयरफ़ील्ड स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में रह रहे कर्मचारियों को अपने क्षेत्र से बाहर काम करने के लिए नियमित कोविड-19 टेस्टिंग कराने की आवश्यकता नहीं है।
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 71 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोविड-19 मामले दर्ज किये हैं, जिनमें 55 मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में मौजूद थे। सामने आये मामलों में 22 मामले ऐसे हैं जिनका स्त्रोत अज्ञात है|
एसेंडन पश्चिम, केम्बरवेल, थोर्नबरी, फित्जरॉय उत्तर, मेडस्टोन और सोरेंटो क्षेत्रों में यह रहस्य मामले पाए गये हैं।
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में 16 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किये गये हैं। इनमें से तीन मामलों की जांच जारी है। तीन मामले संक्रमित होते हुए समुदाय में थे।
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी ने 16-29 साल के लोगों के लिए फाईज़र टीके का पंजीकरण शुरू कर दिया है।
पिछले चौबीस घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल
- साउथ ऑस्ट्रेलिया ने होटल की बजे घर में संगरोध करने की व्यवस्था का ट्रायल शुरू किया। संगरोध कर रहे लोगों पर जियो-लोकेशन और फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेर के ज़रिये नज़र रखी जाएगी।
- क्वीन्सलैंड में एक घर में संगरोध कर रहे एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गये।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये , , , , , , . पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी