- मेलबर्न में आज रात 11:59 बजे से खुलेगा लॉकडाउन
- न्यू साउथ वेल्स करेगा व्यवसायों के लिए नए आर्थिक सहयोग के प्रावधान
- क्वींसलैंड ने घोषित किया अपना सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 'सुपर सैटरडे'
विक्टोरिया
विक्टोरिया में आज 2,232 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले दर्ज किये गये हैं। राज्य में 12 मृत्यु भी दर्ज की गयीं हैं।
मेलबर्न का छठा लॉकडाउन आज आधिकारिक तौर पर रात 11:59 बजे समाप्त हो जायेगा।
राज्य में विदेशों से लौटने वाले यात्रियों के लिए गृह संगरोध का परिक्षण अगले हफ्ते से शुरू होगा।
प्रधान मंत्री स्कॉट मोरिसन ने घोषित किया कि विक्टोरिया 70 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य पार कर लिया है।
"विक्टोरिया ने सबसे लंबा रास्ता तय किया है, और आज रात से आगे की सड़क साफ़ दिखने लगेगी," श्री मोरिसन ने कहा।
अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें:
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स ने आज 372 नए कोरोना मामले दर्ज किये हैं। राज्य में आज एक मृत्यु दर्ज की गयी हैं। दो अतिरिक्त मामले विदेशों से लौटे यात्रियों में भी सामने आये हैं।
राज्य सरकार पर्यटन और मनोरंजन उद्योग के लिए $530 मिलियन के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद अब जल्द ही व्यवसायों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी लेकर आएगी।
न्यू साउथ वेल्स में 18 साल से अधिक उम्र के सभी निवासी राज्य में किसी होटल में ठहरने के लिए $50 के वाउचर पा सकेंगे।
अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां ढूंढें:
क्वींसलैंड
क्वींसलैंड में आज एक नया कोरोना मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति 30 के दशक में एक ऊबर चालक हैं जो इस महीने की शुरुआत में मेलबर्न में थे।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जीनेट यंग का कहना है कि यह व्यक्ति इतने बीमार हैं कि अधिकारियों को उनसे जानकारी लेने में भी मुश्किल पेश आ रही है।
इसी बीच, राज्य ने अपना अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 'सुपर सैटरडे वैक्सीनेशन ब्लिट्ज़' घोषित किया है। यह अभियान 100 स्कूलों के साथ मिलकर चलाया जाएगा। राज्य में 17 दिसंबर से फिर खुलने की प्रक्रिया शुरू होगी।
अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां ढूंढें:
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी
ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में आज 28 नए कोरोना संक्रमित सामने आये हैं। टेरिटोरी में कुल 425 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ उपराज्य में 80 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य के पार होने के बाद आज मध्यरात्रि से प्रतिबंधों में अतिरिक्त ढील दी जाएगी।
अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें
पिछले 24 घंटों में बाकी के ऑस्ट्रेलिया का हाल
- तस्मानिया ने अपना 70 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य पार किया।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये , , , , , , . पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी