- विक्टोरिया में वैक्सीन की हज़ारों अपॉइंटमेंट उपलब्ध
- न्यू साउथ वेल्स में टीके की दोनों ख़ुराक पाने वाले लोगों की संख्या पहुंची 67.5 प्रतिशत
- कैनबेरा में 12 साल और उससे अधिक आयु के 94 प्रतिशत लोगों का हुआ आंशिक रूप से टीकाकरण
- क्वींसलैंड में सामने आए दो नए स्थानीय मामले
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 1,763 स्थानीय कोरोना वायरस मामलें दर्ज किए हैं। यह आंकड़ा देश में महामारी की शुरुआत से, सभी राज्यों और प्रदेशों में दर्ज किए गए दैनिक मामलों की संख्या में सबसे अधिक है। इस बीच चार लोगों की मृत्यु भी दर्ज की गई है।
प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज का कहना है कि राज्य में फाइजर, एस्ट्राजेनेका और मॉडेर्ना वैक्सीन की हजारों अपॉइंटमेंट उपलब्ध हैं।
आज से, निर्माण कार्य से जुड़े व्यवसाय फिर से खोले गए हैं। हालांकि निर्माण स्थलों पर केवल टीके की दोनों ख़ुराक पा चुके कर्मियों को ही लौटने की अनुमति है और इन्हे कोविड-19 के सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन भी करना होगा।
लाट्रोब वैली में आज, यानी 5 अक्टूबर, से लॉकडाउन हटा लिया जाएगा।
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स ने 608 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले और सात मौतें दर्ज की हैं।
राज्य में रविवार, यानी 3 अक्टूबर, रात 11.59 बजे तक 16 साल और उससे अधिक उम्र के 67.5 प्रतिशत लोगों का पूर्ण और 88.5 प्रतिशत लोगों का आंशिक रूप से टीकाकरण सम्पन्न हो चुका है।
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए टैरी, फोरस्टर-टनकरी और मुसवेलब्रुक के इलाकों में घर पर रहने के आदेश को अब 11 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी ने 33 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 14 लोग समुदाय में संक्रमित थे।
प्रदेश में 12 साल और उससे अधिक आयु के 94 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली ख़ुराक और 65 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों ख़ुराक मिल चुकी है।
पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल:
उम्मीद जताई जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया अपने 16 साल से अधिक उम्र के 80 प्रतिशत लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को नवंबर के मध्य तक पूरा कर लेगा।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिए पर जाएं।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिए , , , , , , . पर जाएं
- आपकी भाषा में कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिए पर जाएं।
अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी: