कोविड 19 अपडेट: विक्टोरिया में सबसे अधिक मामले दर्ज़, इस सप्ताहांत पर एनआरएल ग्रैंड फाइनल

जानिए, ऑस्ट्रेलिया में 2अक्टूबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Victoria COVID-19

People are seen crossing Bourke Street in Melbourne. Source: AAP/DANIEL POCKETT

  • विक्टोरिया ने 1,488 स्थानीय मामलों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया
  • NSW ने 813 स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज़ किए
  • एसीटी में 52 नए मामले दर्ज
  • क्वींसलैंड ने होम क्वारंटाइन में दो मामले दर्ज़ किए

 

विक्टोरिया

विक्टोरिया ने 1,488 स्थानीय COVID-19 मामलों और दो मौतों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया। यह राज्य का अब तक का सबसे अधिक दैनिक मामला है। वर्तमान में अस्पताल में COVID के लिये 429 लोग हैं, 97 आईसीयू में हैं और 54 वेंटिलेटर पर हैं।

विक्टोरिया की COVID एक्सपोजर साइट सूची   में नवीनतम टियर 1 परिवर्धन में कई चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। इनमें वारनमबूल, शेपर्टन, गिस्बर्न, ईस्ट बेंडिगो, मुकाताह और बैलेरैट के क्षेत्रीय स्थल शामिल हैं।

कोषाध्यक्ष टिम पलास ने $196.6 मिलियन के समर्थन पैकेज की घोषणा की जो 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक लगे प्रतिबंधों को कवर करने के लिए सोल ट्रेडरस् सहित पात्र व्यवसायों को एकबार का भुगतान प्रदान करेगा।

अपने पास के टीकाकरण केंद्र के लिये यहाँ क्लिक करें - 

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने 813 स्थानीय रूप से अधिग्रहीत मामले दर्ज किए हैं, और  वहाँ 10 मौतें हुई हैं।

न्यू साउथ वेल्स में अस्पताल में 1,005 लोग हैं ,  202 लोग गहन देखभाल में हैं, जिनमें से 99 लोगों को वेंटिलेटर की आवश्यकता है।

न्यू साउथ वेल्स हेल्थ के डॉ जेरेमी मैकएल्टी ने निवासियों से स्वास्थ्य संबंधी आदेशों का पालन करने और रविवार को ब्रिस्बेन में आयोजित रग्बी लीग ग्रैंड फ़ाइनल से पहले अपने निजी घरों में अवैध रूप से इकट्ठा नहीं होने का आग्रह किया।

आज ही अपनी वैक्सीन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें -   

पिछले 24 घंटे में बाकी ऑस्ट्रेलिया का हाल


  • एसीटी ने 52 नए कोविड ​​​​-19 मामले दर्ज किए हैं जिनमें से कम से कम 29 संक्रामक  होते हुये समुदाय में थे।
  • क्वींसलैंड के अधिकारियों का कहना है कि दो नए मामले होम क्वारंटाइन में हैं। वे दोनों ही बच्चे हैं, और ब्रिस्बेन के एविएशन क्लस्टर से जुड़े हुए हैं।
  • क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री एवेट डाथ ने कहा कि कल के एनआरएल ग्रैंड फाइनल की मेजबानी करने वाले स्टेडियम के आसपास पॉप-अप टीकाकरण क्लीनिक होंगे।
Victoria vs NSW case numbers
Source: SBS
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

ACT  और 
NT और 
QLD और 
SA और 
TAS और 
WA और 

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -    

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट   पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित न्यू साउथ वेल्स बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिए यहाँ देखें:


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:


 
 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

 
 
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें   और  पर फॉलो करें।

 


Share
Published 2 October 2021 6:28pm
By SBS/ALC Content
Source: SBS


Share this with family and friends