ऑस्ट्रेलिया के विरासत कानून: अपने अधिकारों और दायित्वों की जानें

Australia Explained - Inheritance Laws

Who inherits if there is no Will? Credit: AlexanderFord/Getty Images

कुछ अन्य देशों के विपरीत, आस्ट्रेलियाई लोग विरासत में मिली संपत्ति पर विरासत कर का भुगतान नहीं करते हैं। फिर भी, सख्त विरासत कानून लागू हैं, और 50 प्रतिशत से अधिक आस्ट्रेलियाई लोगों की बिना वसीयत किये मृत्यु हो जाता है। और इसलिए अदालतें अक्सर हस्तक्षेप करती हैं।


Key Points
  • आस्ट्रेलियाई लोग विरासत टेक्स नहीं देते हैं।
  • विरासत के प्रबंधन में सहायता के लिए एक निष्पादक यानि एग्जीक्यूटर नियुक्त किया जाता है।
  • वसीयत होने पर विरासत आसान होती है। अन्यथा, अदालतें हस्तक्षेप कर सकती हैं।
जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो वह जो कुछ भी पीछे छोड़ जाता है वह 'मृतक संपत्ति' बन जाती है। उनकी संपत्ति परिवार, दोस्तों और संगठनों को दी जा सकती है।

स्टेट ट्रस्टीज़ विक्टोरिया के लिए ट्रस्टी सर्विसेज की कार्यकारी महाप्रबंधक मेलिसा रेनॉल्ड्स बताती हैं, "संपत्तियां वाणिज्यिक मूल्य की चीजें हो सकती हैं जैसे घर या बैंक खाते, कार, शेयर या घरेलू सामग्री, लेकिन वे भावनात्मक मूल्य की वस्तुएं भी हो सकती हैं।"

“एक संपत्ति विशेष रूप से उपहार में दी जा सकती है - मैं अपनी कार व्यक्ति ए को दे सकती हूं। या यह एक विरासत हो सकती है जैसे कि मैं अपने पड़ोसी को $10,000 की राशि देती हूं। या एक संपत्ति आम तौर पर छोड़ी जा सकती है, उदाहरण के लिए मैं अपनी पूरी संपत्ति अपने बच्चों के लिए छोड़ सकती हूं।

निष्पादक यानि एग्जीक्यूटर क्या है?

वसीयत से पता चलता है कि कोई व्यक्ति अपनी मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति कैसे वितरित करना चाहता है।

वसीयत में, एक कानूनी इकाई, जिसे निष्पादक यानि एग्जीक्यूटर के रूप में जाना जाता है, उसको संपत्ति के ट्रस्टी के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त किया जाता है। निष्पादक की जिम्मेदारी मृतक की इच्छाओं को पूरा करना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी दायित्व पूरे हों।

एक निष्पादक लाभार्थी भी हो सकता है।

फ्लोरांटे अ बड, जिन्होंने फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया दोनों में कानून का अभ्यास किया है, कहते हैं कि ऐसे मामलों में जहां एक निष्पादक को नामित नहीं किया गया है, अदालतों को हस्तक्षेप करने की आवश्यकता हो सकती है।
श्री अ बड कहते हैं, "उस आवेदक को ट्रस्टी या प्रशासक कहा जाता है।"

"तो निष्पादक वसीयत में नियुक्त ट्रस्टी है, और वहीं एक प्रशासक, न्यायालय द्वारा नियुक्त ट्रस्टी होता है।"

यदि आपको निष्पादक नियुक्त किया गया है, लेकिन आपको लगता है कि आप कर्तव्यों का प्रबंधन नहीं कर सकते हैं, तो आप राज्य ट्रस्टियों को अपनी ओर से कार्य करने के लिए अधिकृत कर सकते हैं। यह सरकारी एजेंसी जीवन अंत के मामलों में सहायता करती है।

एक निष्पादक या प्रशासक को लाभार्थियों यानि बैनिफीशरीज् से संपर्क करना होगा और 'प्रोबेट' के लिए आवेदन करना होगा।
Australia Explained - Inheritance Laws - Supreme Court
Melbourne Supreme Court issued widespread Australian gagging order over political bribery allegations revealed by 'Wikileaks' today 30-July-2014 Melbourne Australia Credit: Nigel Killeen/Getty Images

प्रोबेट क्या है ?

‘प्रोबेट' एक कोर्ट ऑर्डर होता है जो वसीहत का सत्यापन करता है और एग्जीक्यूटर को प्रबंधन की स्वीकृति देता है।

सर्वोच्च न्यायालय प्रोबेट के लिए प्रत्येक आवेदन को रिकॉर्ड करता है। आप अपने क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट प्रोबेट रजिस्ट्री देख सकते हैं।

यदि कोई वसीयत नहीं है तो विरासत किसे मिलेगी?

मेलिसा रेनॉल्ड्स बताती हैं, "जब कोई व्यक्ति बिना वसीयत के मर जाता है, तो इसे 'निर्वसीयत' (‘intestate’) मरना कहा जाता है।"
प्रत्येक राज्य में कानून में एक फार्मूला निर्धारित किया गया है जो निर्दिष्ट करता है कि संपत्ति किसे और कितने प्रतिशत मिलनी है।
Melissa Reynolds
"संपत्ति का सबसे बड़ा हकदार माना जाने वाला व्यक्ति प्रोबेट अनुदान के लिए आवेदन दायर कर सकता है, या वे संपत्ति का प्रबंधन करने के लिए एक सार्वजनिक ट्रस्टी को अधिकृत कर सकते हैं।"

बिना वसीयत के संपत्ति बांटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्मूले को उत्तराधिकार अधिनियम कहा जाता है।

यद्यपि प्रत्येक क्षेत्राधिकार अलग-अलग होता है, अधिकांश संपत्ति आमतौर पर जीवित साझेदार के पास जाती है, शेष बच्चों के पास जाती है।

जब कोई जीवनसाथी या वास्तविक साझेदार हो (डिफेक्टो पार्टनर) और कोई संतान न हो, तो संपत्ति साझेदार के पास चली जाती है। किसी साथी या बच्चों की अनुपस्थिति में, यह संबंधित अधिनियम में निर्धारित के अनुसार अगले निकटतम रिश्तेदार के पास चली जाती है।

यदि उत्तराधिकार पाने वाला कोई नहीं है, तो संपत्ति राज्य के पास चली जाती है।
Australia Explained - Inheritance Laws
Cropped shot of a senior couple meeting with a consultant to discuss paperwork at home Credit: shapecharge/Getty Images

कर यानि टेक्स दायित्व क्या हैं?

ऑस्ट्रेलियाई लोग विरासत टेक्स नहीं देते हैं, लेकिन अन्य वित्तीय दायित्व होते हैं।

यदि आप विरासत में मिली संपत्ति बेचते हैं तो एटीओ (ATO) कराधान नियम (taxation rules) लागू करता है।

अकरम अल-फक्री, एक प्रमाणित सार्वजनिक लेखाकार हैं। वह बताते हैं कि "यदि मृतक की संपत्ति, मृतक का आवासीय घर है तो उस पर कोई टेक्स नहीं है"।

अगर विरासत में मिली आवासीय संपत्ति दो साल के भीतर बेची जाती है तो पूंजीगत लाभ कर (केपिटल गेन टेक्स - सीजीटी) में छूट मिलती है, इसलिए पेशेवर सलाह लेना सबसे अच्छा है।

नकदी में परिवर्तित शेयर पर भी सीजीटी लगेगा, और नकद विरासत से मिले किसी भी बैंक ब्याज को आपके टेक्स रिटर्न पर घोषित किया जाना चाहिए।

विरासत में मिली विदेशी संपत्ति

दो साल की अवधि विदेशी संपत्ति पर भी लागू होती है।

श्री एल-फहक्री कहते हैं, "अगर इसे उस दो साल की अवधि के भीतर बेचा गया था और फिर वह पैसा ऑस्ट्रेलिया में आता है, और इसे घोषित किया जाता है और यह ऑस्ट्रेलियाई नियमों के अंतर्गत आता है और कर मुक्त हो जाता है।"

"एकमात्र समस्या यह होगी कि जिस देश में इसे बेचा गया है, वहां उनके अपने टेक्स कानून हैं। तब शायद लेनदेन, उस देश की टेक्स व्यवस्था द्वारा होगा।"

यदि आप अनिवासी हैं तो विशेष सीजीटी नियम लागू होते हैं, इसलिए सलाह लेना सबसे अच्छा है।
Australia Explained - Inheritance Laws
codicil to a last will and testament and irrevocable trust being signed by a 50 year old woman. Credit: JodiJacobson/Getty Images

क्या किसी विरासत को चुनौती दी जा सकती है?

यदि आप मानते हैं कि आप विरासत के हकदार हैं, लेकिन वसीयत में शामिल नहीं हैं, या कोई वसीयत नहीं है, तो आपको उत्तराधिकार अधिनियम के तहत विरासत को चुनौती देने का अधिकार है। इसे सार्वजनिक परिवार प्रावधान दावा कहा जाता है।

सुप्रीम कोर्ट वसीयत में बदलाव भी कर सकता है।

वैसे, कोई भी व्यक्ति स्वचालित रूप से विरासत का हकदार नहीं होता है। श्री अबड कहते हैं, आपको अपने दावे को सही ठहराना होगा।
आपको वित्तीय संबंध स्थापित करने होंगें और साबित करना होगा कि आपको कैसे वंचित किया जा रहा है क्योंकि मृतक की मृत्यु हो गई है, और वसीयत के तहत आपको कोई पर्याप्त प्रावधान प्रदान नहीं किया गया है। कोई सख्त नियम नहीं है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट आपके दावे से जुड़ी परिस्थिति को ध्यान में रखेगा।
Florante Abad
विरासत जटिल हो सकती है, लेकिन लॉ इंस्टीट्यूट ऑफ विक्टोरिया और लॉ सोसाइटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स जैसे संगठनों के माध्यम से सहायता उपलब्ध है। वे आपके क्षेत्र में उन वकीलों की सूची प्रदान करते हैं जो आपकी भाषा बोलते हैं या मृतक संपत्ति में प्रैक्टिस करते हैं।

आप अपने राज्य या क्षेत्र के लिए राज्य ट्रस्टी की वेबसाइटों पर वसीयत बनाने और निष्पादक के रूप में कार्य करने के लिए मुफ्त गाइड का भी उपयोग कर सकते हैं।

Share